Welcome to Kayastha Samaj.

  • Admin Login
  • ABKM
  • Home
  • Team
  • About Us
  • Gallery
  • Add Post
  • Contact Us
  1. Home
  2. News

|| श्री चित्रगुप्ताष्टकम् || सरल भावार्थ सहित

13 Apr, 2026 | 17 views

|| श्री चित्रगुप्ताष्टकम् || सरल भावार्थ सहित
Like     Comment

|| श्री चित्रगुप्ताष्टकम् ||

सरल भावार्थ सहित

 

मसिभाजनसंयुक्तं ध्यायेत्तं च महाबलम्। लेखनीपट्टिकास्तं च चित्रगुप्तं नमाम्यहम्॥

मैं उन भगवान चित्रगुप्त को प्रणाम करता हूँ, जो हाथ में दवात और लेखनी रखते हैं, जो सर्व शक्तिशाली हैं। वे सभी जीवों के पाप - पुण्य और कर्मों का लेखा-जोखा रखते हैं और न्याय प्रदान करते वाले देवता हैं।

 

 

 

मंगलम्‌ चित्रगुप्तो मंगलम्‌ स्वकायतम्‌। कायस्थ धर्मोस्तुते मंगलम्‌ फलदायकम्‌। ओमकायम्‌ अकायम्‌ का‌लम्‌ अकालम्‌। आदिम्‌ अनादिम्‌ महाकाल कालम्‌॥

भावार्थ: कल्याणकारी भगवान चित्रगुप्त मंगलमय हैं और अपने काया से उत्पन्न कायस्थों के आराध्य हैं। वे शुभ फल देने वाले हैं। वे ॐ स्वरूप हैं, वे सृष्टि के आदि, अंतहीन और महाकाल के भी काल हैं।

स्वाविभूर्तम् जन्मस्य रहितम्‌। कायस्थूलम्‌ धर्माधिराजम्‌॥

भावार्थ: वे स्वयं प्रकट होने वाले (स्वयंभू) हैं और जन्म-मरण के बंधन से मुक्त हैं। वे सूक्ष्म और स्थूल दोनों रूपों में व्याप्त हैं और धर्म के अधिराज (न्याय के देवता) हैं।

शिव ओम् सूत्रम् शाखम्‌ विधातम्‌। शक्तिम्‌ तनूजम्‌ पराकृत कृपालम्‌॥

भावार्थ: वे शिव स्वरूप, ॐ के सूत्र और विधाता की शाखा (सृष्टि के विधान) के रक्षक हैं। वे शक्तिपुंज हैं, ब्रम्हदेवपुत्र हैं और अत्यंत कृपालु एवं पराक्रमी हैं।

महाकाल पुस्तकम् लेखनी सुकालम्‌। मसि शारदाम्‌ त्रय हस्ते शोभायम्‌॥

भावार्थ: उनके हाथों में महाकाल की पुस्तक (कर्मों का लेखा-जोखा) और सुंदर लेखनी सुशोभित है। माँ शारदा (सरस्वती) मसि (स्याही) के रूप में उनके साथ हैं। इन तीनों को धारण कर वे अत्यंत शोभायमान हैं।

चतुर्थम्‌ दण्डम्‌ दण्ड: विधानम्‌। सठ्यम्‌ साठ्यम्‌ समा चरेतम्‌॥

भावार्थ: वे अपने चौथे हाथ में दंड धारण करते हैं, जो न्याय के विधान का प्रतीक है। वे 'शठे शाठ्यं समाचरेत्' (दुष्ट के साथ दुष्टता का व्यवहार) के सिद्धांत पर न्याय करते हुए संतुलन बनाए रखते हैं।

लिखितम्‌ पठितम्‌ वर्णम्‌ प्रदातम्। सुमतिम्‌ प्रयज्ञम्‌ ज्ञानम्‌ प्रकाशम्‌॥

भावार्थ: वे ही लिपि, लेखन, पठन और अक्षरों का ज्ञान प्रदान करने वाले हैं। वे मनुष्यों को सद्बुद्धि (सुमति), पुरुषार्थ और ज्ञान का दिव्य प्रकाश देते हैं।

पापम्‌ पुण्यष्च फल म्‌ नियंत म्‌। छणम्‌ छणम्‌ कृत लिखतम्‌ रचितम्‌॥

भावार्थ: वे पाप और पुण्य के फलों का नियत निर्धारण करने वाले हैं। संसार में प्राणी द्वारा क्षण-क्षण में किए गए हर छोटे-बड़े कार्यों का वे निरंतर लेखन और संकलन करते हैं।

बुद्धिम्‌ मर्जनम्‌ विधिम्‌ विवेकम्‌। दातार केवल चित्रस्य गुप्तम्‌॥

भावार्थ: वे बुद्धि को निर्मल करने वाले, नीति और विवेक के दाता हैं। वे केवल श्री चित्रगुप्त जी ही हैं जो गुप्त रूप से सबका लेखा-जोखा रखते हैं और न्याय प्रदान करते हैं।

॥ फलश्रुति ॥

चित्रगुप्ताष्टकम्‌ प्रोक्तम्‌ तोषये। येपठन्ति नराकायस्थ तेषांचित्रप्रसीदति।

जो भी व्यक्ति इस चित्रगुप्ताष्टक का पाठ करता है, उस पर भगवान चित्रगुप्त प्रसन्न होते हैं और उसे शुभ फल प्रदान करते हैं।


।। प्रेम से बोलिए श्री चित्रगुप्त भगवान की जय ।।

 

 

संकलनकर्ता-भाषांतरकार: - वेद आशीष श्रीवास्तव

राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा

Leave A Comments

Success! Comment Added Successfully.
Error! Something went wrong, please try again.
View More

News Feeds Add Post

No record found

KayasthaSamaj.in

9303110615
13 Apr, 2026

|| श्री चित्रगुप्ताष्टकम् || सरल भावार्थ सहित

|| श्री चित्रगुप्ताष्टकम् ||

सरल भावार्थ सहित

 

मसिभाजनसंयुक्तं ध्यायेत्तं च महाबलम्। लेखनीपट्टिकास्तं च चित्रगुप.... और पढ़ें

News
03 Oct, 2025

शक्ति सिन्हा – एक यादगार व्यक्तित्व, पुण्य स्मृति को विनम्र नमन।

शक्ति सिन्हा – एक यादगार व्यक्तित्व

जन्म: 11 मई 1957 | स्मृति: 4 अक्टूबर 2021

शक्ति सिन्हा भारतीय प्रशासनिक सेवा (ias) क.... और पढ़ें

News
21 Sep, 2025

कायस्थ गौरव : आयुषी सिन्हा राष्ट्रीय एनएसएस पुरस्कार के लिए चयनित, कायस्थ समाज में हर्ष

भोपाल। कायस्थ समाज के लिए 29 सितम्बर का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है। इस दिन भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल की एनएसएस स्वयंसेविका सुश्री आयुषी सिन्ह.... और पढ़ें

News
10 Sep, 2025

कायस्थ गौरव श्रेया सरन : नृत्य से अभिनय तक का अद्भुत सफर

श्रेया सरन भटनागर का जन्म 11 सितम्बर 1982 को उत्तर प्रदेश (अब उत्तराखंड) के हरिद्वार में एक कायस्थ परिवार में हुआ। उनके पिता पुष्पेंद्र सरन भटनागर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड में कार्यरत थे, जब.... और पढ़ें

News
10 Sep, 2025

करुणा और संवेदना की स्वर-वीणा: महादेवी वर्मा की पुण्यतिथि पर नमन

कायस्थ गौरव – महादेवी वर्मा : जीवन परिचय

महादेवी वर्मा हिन्दी साहित्य की महान कवयित्री, लेखिका और शिक्षाविद थीं जिन्हें आधुनिक युग की मीरा कहा जाता है। वे छायावाद के चार प्रमुख स्.... और पढ़ें

News
06 Sep, 2025

पितृ पक्ष 2025 : पूर्वजों की आत्मा की शांति हेतु श्राद्ध, तर्पण और भगवान चित्रगुप्त जी की पूजा का महत्व

नई दिल्ली। सनातन धर्म में पितृ पक्ष का अत्यंत विशेष महत्व है। यह वह कालखंड है जब मनुष्य अपने पूर्वजों का स्मरण कर श्रद्धा भाव से श्राद्ध, तर्पण और दान-पुण्य करता है। धार्मिक म.... और पढ़ें

News
06 Sep, 2025

नवरात्रि पर कायस्थ समाज के लिए विशेष सौगात – K-Card धारकों को मिलेंगे मुफ्त उपहार

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा इस नवरात्रि एक खास पहल लेकर आई है। समाज के सभी k-card धारकों के लिए शुरू किया गया है lucky draw उपहार योजना, जिसमें नवरात्रि के नौ दिनों तक प्रतिदिन 9-9 म.... और पढ़ें

News
23 Aug, 2025

वीरांगना बीना दास जी​​​​​​​ की जयंती पर शत्-शत् नमन

आज हम भारत की महान क्रांतिकारी और निर्भीक वीरांगना बीना दास जी को उनकी जयंती पर शत्-शत् नमन करते हैं।
24 अगस्त 1911 को बंगाल के कृष्णानगर कायस्थ परिवार.... और पढ़ें

News
18 Aug, 2025

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने विधायक रश्मि वर्मा को महिला प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया

पटना, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनूप श्रीवास्तव (irs) ने पटना में आयोजित कार्य समिति की बैठक में एक महत्वपूर्ण घोषणा की। बैठक में 35 जिला अध्यक्षों, प.... और पढ़ें

News
15 Aug, 2025

देशभर में हर्ष और गर्व के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, “हर घर तिरंगा 2025” बना जन-जन का अभियान

नई दिल्ली, 15 अगस्त 2025 —
देशभर में आज 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। यह अवसर केवल ऐतिहासिक महत्व का दिन नहीं रहा, बल्कि एक गहरी प्रेरणा का प्रतीक बनकर.... और पढ़ें

Video

Video

Home
Top News
Videos
Search

Useful links

  • kayasthasamaj.in
  • About Chitragupt Ji
  • Aarti - Stuti - Chalisha
  • Chitragupt Ji Photos
  • Member Login
  • Mahasampark Abhiyan
  • Matrimonial
  • Online Membership
  • How To Donate
  • How To Use Website
  • News - Coverage
  • Our Team Member
  • Gallery
  • Directory
  • Magazine
  • Contact Us
  • Feedback
  • Blog
  • Terms of Use
  • Privacy Policy

Subscribe for Newsletter

Be Social & Stay Connected

Copyright © SKYPS 2021. All Rights Reserved